बिषैले सांप काटने से व्यक्ति अचेत,सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मे किया गया भर्ती

कुमार चंदन,प्रतापपुर/चतरा।

प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बभने भुईयां टोली मे रविवार सुबह खेत मे काम करने जाने के दौरान एक व्यक्ति को एक बिषैले सांप ने काट लिया।जिससे व्यक्ति अचेत हो गया।परिजनो के द्वारा अचेत व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मे भर्ती कर ईलाज किया गया । अचेत व्यक्ति बभने गांव निवासी जतन राम उम्र 55 वर्ष है। प्राप्त जानकारी व परिजनो के अनुसार जतन राम अपने खेत मे कुदाल लेकर रास्ते से जा रहा था।वही रास्ते मे आचानक सांप निकल कर जतन राम के पैर मे लिपटकर पैर के अगुली मे काट लिया।जिससे जतन राम वही गिरकर अचेत हो गया।चिकित्सको के द्वारा ईलाज व सांप का इंजेक्शन देने पर अचेत व्यक्ति ठीक है,चिकित्सको ने बताया कि व्यक्ति खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!