बेमेतरा: हाफ नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुसने से कई घरों को खाली कराया गया नदी उफान पर, अंचल के गांवों का टूटा संपर्क, घरों में घुसा पानी

बेमेतरा: हाफ नदी किनारे बसे गांवों में पानी घुसने से कई घरों को खाली कराया गया नदी उफान पर, अंचल के गांवों का टूटा संपर्क, घरों में घुसा पानी

रोशन यादव R9 भारत टीवी ब्यूरो चीफ बेमेतरा


बेमेतरा :प्रदेश में हुई झमाझम बारिश का असर अंचल में बहने वाली नदी – नालों में देखने को मिल रहा है जिले की शिवनाथ ,हाँफ, और फोक नदियां अपने पूरे शबाब पर बह रही हैं जिसके कारण रिहायशी इलाकों एवं गांव जलमग्न हो गए है।

बाढ़ के कारण घर भसका

बाढ़ के कारण कई लोगो को घर खाली करना पड़ा है। जेवरा एन में बाढ़ के पानी घुस जाने से जहां एक किसान के कच्छी मकान भसक गयी वही सब्जी की फसल चौपट हो गयी है। ग्राम मरका में राजकुमार ध्रुव प्रहलाद यादव केकति वैष्णव ग्राम सिंघनपुरी में अनिल यादव शैलेंद्र यादव मुकेश नवरंग एवं संजु कुमार के मकान प्रभावित हुए हैं। शुक्रवार को पड़कीडीह अंधियारखोर हेम्प पल पर आसपास के ग्रामीणों का बाढ़ देखने हुजूम लगा रहा ।

अंधियारखोर बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बेमेतरा जिला प्रशासन ने राजस्व एवं अन्य विभागों को रेस्क्यू कार्य मे लगा दिया है।
पडकीडीह अँधियारखोर क्षेत्र में बहने वाली हाफ नदी में विगत 2 दिनों से बाढ़ की स्थिति है और लगातार जलस्तर बढ़ते ही जा रह है हालात यह हैं कि नदी किनारे बसे गांव में नदी का पानी घुस गया है जिसे कारण कई घरों को खाली कराया कराया गया है क्षेत्र के बरबसपुर अँधियारखोर मरका जेवरा देवरी मक्खनपुर सिघनपुरी गांव में पानी घुस गया है वही तोरा साहित दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!