भटनी,देवरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहोरवा मिश्र क्षेत्र में शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया….

गाजे-बाजे संग निकली कलश यात्रा

भटनी,देवरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बहोरवा मिश्र क्षेत्र में शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया

जिसमें भटनी जंगली जालपा दुर्गा मंदिर पर जल भरकर भगवान की आराधना किया गया नवनिर्मित शिव मंदिर पर आयोजित रूद्र महायज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शिव की आराधना किया। वेद मंत्रों व मंगल गीतों के साथ गगनभेदी जयकारों से दिशाएं गुंजायमान हो उठी। गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में हजारो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया कलशयात्रा गांव का भ्रमण करते हुए 116 नं0 ढाले होते हुए मेन रोड होते हुए भटनी बाजार होते हुए गांधी चौक जंगली जालपा आत्मदर्शिनी मंदिर पर पहुंची। जहां छोटी गंडक नदी से लाया गया पावन जल कलशों में भरा गया। यज्ञ मंडप पर पहुंचने के साथ ही पूजन-अर्चन के साथ कलश यात्रा का समापन किया गया इसी दौरान आचार्य अरुण पांडे , धनंजय पंडित कथावाचक , गोपाल आचार्य जी महाराज यजमान, हरीनारायण मिश्र , परशुराम मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, दयाशंकर मिश्र कार्यकर्ता व सहयोगी राकेश मिश्रा सुनील मिश्रा प्रद्युम्न मिश्रा नित्यानंद मिश्रा विवेक मिश्रा रामाश्रय मिश्रा संजय कसौधान झुन्ना मिश्रा रमेश मिश्र मिथिलेश मिश्रा जय प्रभु मिश्रा चंद्र प्रकाश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!