भुजलिया पर्व जो कि राखी के अगले दिन मनाया जाता है आज नगर चाँद में भी इस पर्व की झलकियां देखने को मिली ।

ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो साहिल

भुजलिया पर्व जो कि राखी के अगले दिन मनाया जाता है आज नगर चाँद में भी इस पर्व की झलकियां देखने को मिली ।

चाँद में वर्षो से परंपरा चली आ रही है भुजलिया पर्व का आयोजन नगर पटेल के बाड़े में आयोजित होता है आज भी परंपरा अनुसार नगर परिषद उपाध्यक्ष देवेन्द पटेल के यहाँ सभी एकत्रित हुए जहाँ आल्हा, शैला नृत्य सहित इस त्योहार से जुड़े आयोजन किये गए। नगर परिषद अध्यक्ष दानसिंह पटेल और उपाध्यक्ष देवेन्द पटेल सहित वरिष्ठजनो ने भी शैला नृत्य में भाग लेकर परंपरा का निर्वहन किया । इसके उपरांत भजलिया विसर्जन के लिए शाम को बाजे-गाजे और शैला नृत्य करते हुए बाजार चौक,मुख्य मार्ग होते हुए कुलबेहरा नदी पहुचे जहाँ महिलाओं ने भजलिया विसर्जन कर भादो खेल कर समापन किया । कार्यक्रम में मुख्य रूप पंडित शिवनारायण शर्मा, डॉ विजेंद्र ठाकुर कामेंद्र ठाकुर, आदित्य ठाकुर,नोवल रघुवंशी इमरान खान,सुरेंद्र रघुवंशी मिंटू पटेल सहित वरिष्ठजन,एवं आमजन उपस्थित रहे ।
R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल से

जिला ब्यूरो चीफ साहिल की विशेष रिपोर्ट कैमरामैन कासिम मंसूरी के साथ 7999509427

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!