राजाखेड़ा में पुराने विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने युवक पर किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल युवक की हुई मौत

राजाखेड़ा में पुराने विवाद को लेकर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने युवक पर किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल युवक की हुई मौत

 

राजाखेड़ा —-राजाखेड़ा में मंगलवार शाम आधा दर्जन से अधिक आरोपियों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना पंचायत समिति के गेट के पास की बताई जा रही है। मामले को लेकर आज बुधवार परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। घायल युवक का इलाज उत्तर प्रदेश के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। निजी अस्पताल से एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया है। घायल युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया।मामले को लेकर घायल युवक के पिता भूरी सिंह निवासी वार्ड नंबर 13 नयावास मोहल्ला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे मेरा पुत्र भूपेंद्र पंचायत समिति राजाखेड़ा से बाहर मेन गेट पर आया तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन नामजद आरोपियों व 4-5 अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी डंडों व रोड से मेरे पुत्र भूपेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया। एक आरोपी ने अवैध कट्टा हवा में लहराते हुए भय व्याप्त किया कि अगर कोई हमारे बीच में आया या भूपेंद्र को बचाया तो गोली से उड़ा देंगे। जिसके कारण मौके पर उपस्थित लोगों ने भूपेंद्र को नहीं बचाया। आरोपियों के हमले से मेरे बेटे भूपेंद्र के सिर, छाती, हाथों व पैर में गंभीर चोट आई है, जिसका इलाज आगरा निजी अस्पताल से एम्स दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया

इनका कहना है-:

प्रथम दृष्टया मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया है। परिजनों ने घटना को लेकर रिपोर्ट दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजाखेड़ा थाना अधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि घायल युवक भूपेंद्र सिंह की मृत्यु एम्स दिल्ली को ले जाते समय रास्ते में हो चुकी है भूपेंद्र के परिजनों ने नाम दर्ज रिपोर्ट दर्ज कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई। संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

रामकिशन यादव, थानाधिकारी, राजाखेड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!