// समाचार //
राज्यपाल ने स्व-सहायता समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया

आगर-मालवा, 18 अगस्त/राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल ने आगर-मालवा जिले के गांव लसुल्डिया गोपाल में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर बैंक सखी प्रदर्शनी एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और सदस्यों द्वारा निर्मित की गई वस्तुओं जैसे खिलौने, महिलाओं के बैग, चूड़ियां, हाथ कड़े, अचार, घरेलू मसाले, गणेशजी की मूर्तियां इत्यादि की प्रदर्शनी को राज्यपाल ने सराहा और आर्थिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में कलेक्टर अवधेश शर्मा, डीएफओ मयंक चंदीवाल, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर, सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, एसडीएम सुसनेर सोहन कनाश, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह सेंगर उपस्थित रहे।
क्रमांक-141