रास्ते में सीसी खरंजा एवं नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

रास्ते में सीसी खरंजा एवं नाली निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

आज मंगलवार को नगरपालिका बसेड़ी के वार्ड नंबर 8 घड़ी फकीरा के लोगों ने आम रास्ते में सीसी खरंजा एवं नाली निर्माण को लेकर उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।

 

 

दिए गए ज्ञापन में बताया है कि गांव घड़ी फकीरा के रास्ते में जल भराव के चलते कीचड़ भरा हुआ है। यह रास्ता तीन गांवों को जोड़ता है। वहीं पर सरकारी विद्यालय को जाने वाले स्कूली बच्चे इसी कीचड़ में होकर निकलते हैं और कीचड़ में गिरकर चोटिल होते रहते हैं।गांव के रास्ते में पानी की निकासी के लिए नालियों की व्यवस्था नहीं है।जिसकी वजह से गांव से होकर निकलने वाला रास्ता कीचड़ की वजह से दलदल बन चुका है।
ग्रामीणों ने बताया कि आज से लगभग 20 वर्ष पूर्व गांव में सीसी खरंजा हुआ था जिसके बाद अभी तक ना तो नाली निर्माण किया गया है और ना ही सीसी खरंजा।
ग्रामीणों द्वारा कई बार नगर पालिका चैयरमैन को लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत की गई है लेकिन नगर पालिका द्वारा आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि राजनीतिक द्वेष भावना के चलते गांव घड़ी फकीरा में विगत 20 वर्षों से कोई भी कार्य नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से गांव के आम रास्ते में शीघ्र ही नाली निर्माण एवं सीसी खरंजा कराने की मांग की ।

ज्ञापन देने वालों में प्रदीप महेरे, लक्ष्मण सिंह, सुमित कोली, गौरी शंकर, विष्णु महेरे,भारत शर्मा, चरण सिंह, बैजनाथ शर्मा, संजय,राहुल महावीर, राकेश कोली, रविकांत एवं शिवम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बसेड़ी से संवादाता माधो सिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!