संवादाता खगेश साहू
सांकरा/ महासमुन्द
सांकरा : झांकी निकालकर मनाया गया महाशिवरात्रि, सैकड़ों भक्त हुए शामिल..!!

सांकरा में धूमधाम से आज महाशिवरात्रि मनाई गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर बुधवार को भगवान शंकर की भव्य बारात व झांकी निकाली गई। यह बारात अलग-अलग जगहों का भ्रमण करते हुए वापस जोंकेश्वर महादेव घाट मंदिर पर लौटी। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ निकाली झांकी को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बरात शहर में भ्रमण के दौरान शिवभक्तों ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाई। बरात भ्रमण के समय बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वहीं बरात के वापस आने के बाद शिव-पार्वती का विवाह संपन्न करवाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मचारी दल-बल के साथ मौजूद थे। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव शादी के बंधन में बंधे थे। इसलिए इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।