रेत का परिवहन कर रहा ट्रैक्टर पलटा, दबने से चालक युवक की दर्दनाक मौत, टांडई नदी की घटना

दामजीपुरा बैतूल जिले के दामजीपुरा क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से चालक युवक उसी के नीचे दब गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत का परिवहन टांडई नदी से किया जा रहा था। इस दौरान देसली के पास बाटलाखुर्द रोड पर टांडई नदी पर यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बालू निवासी चेपा करोचे का यह ट्रैक्टर है। इसे उसी का भांजा सत्यम इवने (30 वर्ष) चला रहा था। आज सुबह वह टांडई नदी से रेत लेकर आ रहा था। इसी बीच देसली के पास बाटला खुर्द रोड पर टांडई नदी पर ही यह हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर सत्यम उसके नीचे ही दब गया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मोहदा पुलिस को दी जा चुकी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। इधर युवक की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!