वाणी संस्था के निदेशक डॉ सुनील शर्मा ने चंबल तटवर्ती गांव का किया दौरा, मेडिकल टीम को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

राजाखेड़ा-: चंबल नदी में लगातार पानी की आवक को देखते हुए वाणी संस्था के निदेशक डॉ सुनील शर्मा द्वारा गुरुवार को राजाखेड़ा उपखंड के चंबल तटवर्ती गांव का दौरा कर हालातों का जायजा लिया गया उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोना की बाढ़ आपदा प्रबंधन मेडीकल टीम को निर्देशित देते हुए कहा है कि चंबल नदी में लगातार पानी की आवक जारी है ऐसे में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए हमें पूर्व से ही तैयारी करनी होगी उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में बीमार लोगों को दवा हर समय उपलब्ध होनी चाहिए इसी के साथ गर्भवती महिलाएं जिनका अनुमानित प्रसव जुलाई एवं अगस्त में होना है उन सभी को अभी से चिन्हित कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाते हुए प्रतिदिन की सूचना मुहैया कराएं. निरीक्षण में डॉक्टर सुनील शर्मा के साथ वाणी संस्था के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर कैलाश शर्मा ने कहा की अगर मेरे योग्य कोई सेवा हो तो में आपके लिए 24 घंटे तैयार हूँ. गौरतलब है कि वाणी संस्था के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समोना को पीपीपी मोड पर संचालित किया जा रहा है वहीं चंबल नदी में पानी की आवक को देखते हुए संस्था के निदेशक डॉक्टर सुनील शर्मा द्वारा अपनी मेडिकल टीम के साथ उपखंड के चंबल तटवर्ती गांवों का दौरा कर हालातों का जायजा लिया गया. इस दौरान उनके साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समोना से विशाल बाबू शर्मा,वीरेंद्र शर्मा,अमरीश शर्मा, मोहन प्रकाश शर्मा एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे.