बरठीं बिलासपुर
विकास खण्ड झंडूता के अंतर्गत तुंगड़ी गाँव के दो नोजवान युवक बीते कल से गायब हैं जिसके चलते परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है, वही स्थानीय लोगों ने इनके खड्ड में डूबने की आशंका जताई है, खड्ड के नजदीक दोनों के कपड़े व मोबाइल फोन मिले हैं। उल्लेखनीय है कि जिला बिलासपुर के झंडूता उपमण्डल के तहत आने वाले तुंगड़ी गांव के दो युवकों के सीर खड्ड में डूबने की खबर है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सहित पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और रेसक्यू अभियान जारी है वहीं, खड्ड में डूबे दोनों युवकों को ढूंढने के लिए ऊना से गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। वहीं दोनों युवकों में से एक 16 वर्षीय अमन है जो कि 12वीं क्लास का छात्र है और दूसरा निशांत कुमार जिसकी उम्र करीब 18 वर्ष है और आईटीआई बरठीं का छात्र था। वहीं निशांत अपने माता-पिता का एकमात्र लड़का था और उसकी तीन बहनें है जिनका विवाह हो चुका है।
वहीं, निशांत का 29 अगस्त को जन्मदिन था मगर इससे पहले ही कुदरत ने उसे उसके माता पिता से छीन लिया। वहीं अमन के भाई अखिल ने बताया कि कल दोपहर अमन ने उसे घूमने के लिए कहा था मगर उसने मना कर दिया और अमन निशांत के साथ घूमते हुए सीरखड्ड आ पहुंचा जहां से दोनों गायब हैं। वहीं दोनों के लापता होने के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है और स्थानीय ग्रामीण सीरखड्ड के किनारे दोनों युवकों का शव मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
रेस्क्यू ऑपरेशन चले करीब 22 घण्टे होने वाले है और रेस्क्यू टीम व गोतख़ोर दोनों युवकों की तलाश में जुटे हुए है। वहीं जेसीवी के जरिये खड्ड के पानी का कटाव किया जा रहा है ताकि दोनों युवकों के शव मिल सके। वहीं निशांत के पिता व ताऊ का कहना है कि निशांत को तैरना नहीं आता था ना जाने वह अमन के साथ यहां नहाने क्यों आया था। वहीं उन्हें पूरी उम्मीद है कि लापता अमन व निशांत जल्द ही मिल जाएंगे।