विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने ब्रम्हा कुमारी बहन चन्द्र कली दीदी के साथ थाना पहुंच कर पुलिस अफसरों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया….

खैरागढ़ | विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने ब्रम्हा कुमारी बहन चन्द्र कली दीदी के साथ थाना पहुंच कर पुलिस अफसरों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया

। पुलिस अफसरों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया। विधायक श्रीमति वर्मा ने पुलिस अफसरों की कलाई पर राखी बांधकर यह प्रदर्शित किया कि इन बहादुर सैनिकों की बदौलत ही आज हम सब सुरक्षित हैं। इनकी कर्तव्य परायणता ही सच्चा देशप्रेम देश-सेवा कही जाएगी। सच्चे मायने में तो ये ही भारत मां के वीर सपूत हैं। उन्होंने पुलिस विभाग के आला अफसरों सहित सभी कर्मचारियों को तिलक कर राखी बांधी मिठाई खिलाई।इस अवसर नपा उपाध्यक्ष रज्जाक खान,ब्लाक अध्यक्ष आकाशदीप सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष भीखम छाजेड़ ,एल्डरमेन मनराखन देवांगन पुलिस जवानों में निरीक्षक निलेश पांडे,उप निरीक्षक जांगड़े,कृष्ण कुमार बघेल, सहायक उपनिरीक्षक मायाराम नेताम,महेश लेझारे,नरेंद्र सोनी, मुरली बघेल, कोमल मिंज, प्रधान आरक्षक चुनेश्वर वर्मा, चुन्नीलाल साहू, सुरेश खुटे, आरक्षक संजय कौशिक, दुलेश्वर साहू, अख्तर मिर्जा, मुरली वर्मा, परमेश्वर वर्मा, रजनीकांत सागर महिला आरक्षक शिवकुमारी जगत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!