सतगावां से कौशल पाण्डेय की रिपोर्ट
सतगावां थाना क्षेत्र मंगलवार रात 10बजे तमोड़िया पुल के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

वही से मोटरसाइकिल नंबर जेएच 11एएच 12 27 बरामद की गई।मृतक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मारा गया था ।मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम एमडी सलाम पिता एमडी समसूल हक उम्र 26 वर्ष माधोपुर बजनिया के रहने वाला बताया जा रहा है, मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने ससुराल जा गावां प्रखंड के बादेडीह जा रहा था ।वही घटनास्थल से 3 मोबाइल एक बैग बरामद किया गया जो उसके गांव के व्यक्ति को दे दिया गया था। वहीं सतगावां थाना प्रभारी उत्तम कुमार वैद्य घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रहे हैं।