सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक ने चयनित निधि को बुके देकर का फिर दिया सेल्यूट।
असरगंज ,मुंगेर राजेश चौधरी की रिर्पोट।
असरगंज प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती स्थान प्रांगण में निधि कुमारी का अंतरराष्ट्रीय जंबूरी कैंप में राष्ट्रीय अवार्ड के लिए चयनित हुए। सम्मान समारोह का आयोजन किया l समारोह की अध्यक्षता असरगंज प्रखंड के सीनियर स्काउट – सुमिरन राज ने किया। जबकि मंच संचालन वायुसेना से सेवानिवृत्त मुकेश कुमार ने किया l असरगंज ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया एवं स्काउट एंड गाइड के सदस्य – प्रो, दिलीप कुमार रंजन ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अवार्ड के लिए पूरे विश्व से 5000 छात्र-छात्राओं का चयनित हुए । असरगंज बाजार निवासी राजकुमार साह की सुपुत्री निधि कुमारी का चयन हुआ है। यह सिर्फ असरगंज ही नहीं अपितु पूरे राज्य की गौरव की बात हैl असरगंज पंचायत के छात्र-छात्राएं का परचम विश्व पटल पर लहराए इसके लिए हम सभी सहयोग एवं हौसला अफजाई के लिए प्रतिज्ञाबद्ध है l इस कार्यक्रम को तारापुर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड मैं जब हम भारत स्काउट एंड गाइड का कैंप के एम एकेडमी में लगा था। तब सुमिरन राज से पहला बार मुलाकात हुई तब से हमें पता चला की स्काउट एंड गाइड के बच्चे सेवा भाव एवं दूसरों की मदद के लिए हर परिस्थिति में आगे रहते हैं । समारोह में तारापुर के विधायक ने कहां की निधि का चयन होना हम सभी के लिए बहुत ही खुशी की बात है और निधि को बुके देकर सम्मानित किया और बोले जब तुम राष्ट्रपति अवार्ड लेकर आओगी तब मेरे से मुलाकात करना। मुकेश कुमार ने कहा कि सुमिरन राज भारत स्काउट एवं गाइड में लगातार मेहनत कर रहा है l क्षेत्र के सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं को जोड़कर आगे बढ़ाने का काम कर रहा है l कोरोना का जैसे विकट घड़ी में भी भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने अच्छी सेवा दी थी l इस कार्यक्रम में प्रो, दिलीप कुमार रंजन ने निधि को मां भगवती दुर्गा माता का मूर्ति एवं चुनदरी पहनाकर उन्हें सम्मानित किया । इस कार्यक्रम में उपस्थित स्काउट एंड गाइड के छात्र – सत्यम कुमार , मनीष कुमार , राहुल कुमार , रिशु कुमार, राजा कुमार , प्रशांत कुमार ,मनोहर प्रसाद साह , पिंकू दास , स्वामी शरन , छोटू पंजियारा , नरेश कुमार , मनोज कुमार , दीपक कुमार , पंचानंद पंजियारा , प्रमोद कुमार एवं अन्य अतिथि गण उपस्थित थे ।