अतुल भारती सुल्तानगंज।
भागलपुर सुल्तानगंज अजगैबीनाथ धाम में सावन के दुसरे सोमवारी को पर्यटन विभाग द्वारा नमामि गंगे घाट पर मुम्बई के कलाकार चरणजीत सिंह के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें मुम्बई के कलाकार चरणजीत सिंह ने एक से एक भक्ति गीत महाकाल कि गीत पर कांवड़िया सहित स्थानीय लोगों ने भी गानों पर ठुमके लगाते देखे गये।इस मौके पर स्थानीय विधायक ललित नारायण मंडल के पहुचने पर मुम्बई के कलाकार चरणजीत सिंह ने स्वागत गान से सम्मानित किया।इस दौरान सीओ शंभुशरण राय, वीडिओ मनोज कुमार मुर्मू, कार्यपालक पदाधिकारी अभीनव कुमार, विकास कुमार कर्ण ,नवीन कुमार बन्नी ,गौतम सिन्हा, प्रेम प्रभा सिन्हा, रानी देवी,मिथलेश कुमार,संजय मंडल,चंदन कुमार सहित इत्यादि एनडीए कार्यकर्ता एवं ग्रामीण व कांवड़िया मौजुद थे।