Riport By-सहेंद्र प्रसाद
साहिबगंज:- स्थानीय पुलिस लाइन स्कूल में शिक्षा विभाग में कार्यरत तालझारी की प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ उषा साह और लेखापाल सह प्रभारी लेखा पदाधिकारी पार्थ सारथी घोष के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन कर दोनो को भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर मौजूद कर्मियों और अधिकारियों ने दोनो के अच्छे स्वस्थ और उत्तम जीवन की कामना किया। मौके पर मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा ने कहा कि समाज और व्यवस्था का सिस्टम व्यक्ति को चलाता है। लोग अपनी क्षमता से चलते हुए कार्यों व दायित्व का निर्वहन करते है।जीवन में सीखते रहना चाहिए और अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। पद अनुरूप जिम्मेदारी की सारी जानकारियां होनी चाहिए। स्वस्थ रहने की कामना से स्वस्थ नही रहा जा सकता उसके लिए कार्य, व्यवहार और अभ्यास जरूरी है। इस मौके शिक्षा विभाग के कर्मी मौजूद थे।