क़ृषि विभाग ने कृषक गोष्ठी का किया बैठक

 

तरहसी :आज दिनांक 27-07-2022 को ग्राम बेदानी कला, पंचायत उदयपुरा-1, प्रखंड तरहसी में कृषि विभाग के तहत कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण ( आत्मा) पलामू के द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का उद्देश्य अल्प वर्षा के कारण किसानों को होने वाली क्षति को कम करने के लिए कम अवधि में तैयार होने वाले बीजों का चयन कर सीधे बुवाई करने की सलाह दी गयी। इसके अलावे किसानों को वैकल्पिक कृषि जैसे दलहन मूंग,उरद,अरहर कुलथी, सोयाबीन,तील, मडुवा, मक्का, बाजरा, मूंगफली,आदि को उपरी भूमि पर बुवाई करने की सलाह दी गयी, एवं किसानों को विभाग द्वारा चल रह मृदा परीक्षण योजना के अंतर्गत मिट्टी जांच कराने की भी सलाह दी गयी।
किसानों को सरकार द्वारा संचालित फसल राहत योजना का लाभ लेने के लिए CSC केंद्रो में पंजीकरण कराने के लिए कहा गया, एवं PM-Kisan सम्मान निधि योजना के लाभुकों को 31 जुलाई 22 तक KYC करा लेने की सलाह दी गयी । विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में केसीसी के लिए आवेदन करने , उद्यान विभाग की योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने, प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना,ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी के तहत आवेदन कर अनुदानित दर पर बीज एवं कृषि यंत्र प्राप्त करने की जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी – दीपक सिन्हा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक- प्रदीप तिवारी, सहायक तकनीकी प्रबंधक – राजन कुमार उदयपुरा वन के मुखिया महेंद्र पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ने पलामू मे वर्षा नहीं हो रही है इस लिए धान की खेती होने की सम्भवना कम है इसलिए उन्होंने सरकार से मांग किया की तिल एवं राहर का बीज उपलब्ध कराए एवं सभी किसान बंधु उपस्थित रहे!

R9. भारत से सीताराम सोनी का रिपोर्ट तरहसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!