
अंडर 13 किशोर संघ गोल्डन बेबी फुटबॉल लीग का शुरुआत किया गया।सेल गुवा सीजीएम मुख्य अतिथि बीके गिरी के द्वारा मैच लीग का उदघाटन किया गया।जिसमें लीग का पहला मैच हैप्पी क्लब गुवा और सेवा नगर फुटबॉल क्लब गुवा के बीच खेला गया।जिसमे पहले हाफ में मैच बराबर रही और दूसरे हॉफ मे हैप्पी क्लब गुवा टीम को मैच के दौरान पेनल्टी मिला। जिसमे खिलाडी बिश्वजीत के द्वारा एक गोल दागकर टीम को विजय दिलाया। दूसरी मैच कल्याण नगर फुटबॉल क्लब गुवा और कारो कुंज गुवा के बीच खेला गया। जिसमे मैच बराबरी पर रही। उक्त मैंच जिसमे 10 टीमे शिरकत करेगी, जिसमें जुनियर बड़ाजामदा फुटबॉल क्लब, टाटा स्टील फाउंडेशन जोड़ा,कल्याण नगर फुटबॉल क्लब गुवा,सेवा नगर फुटबॉल क्लब गुवा,कारो कुंज फुटबॉल क्लब गुवा,बिरसा नगर फुटबॉल क्लब गुवा, हैप्पी क्लब गुवा,डी.ए.वी गुवा,केसरी हार्डवेयर रेलवे मार्केट गुआ,गुआसाई फुटबॉल क्लब गुवा भाग ले रही है। कमेटी मे पंचम जोर्ज,दूच्चा पोटपो,अनुप नाग,नरेश दास,अनीश,चुन्नू सिंह, हरिश पूर्ति आदि उपस्थित थे।