अलग-अलग मामलों में चार अभियुक्त गिरफ्तार,भेजे गए जेल

कुंदा पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के अलग अलग मामले में छापेमारी अभियान चलाकर चार अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में थाना क्षेत्र के जोबिया गांव के प्राथमिक विद्यालय जोबिया के पारा शिक्षक बिंदेश्वरी यादव उर्फ महाराज यादव पिता स्व जगेश्वर यादव,व अमरीता देवी पति बिंदेश्वरी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।इनलोगो के ऊपर सरकारी कार्य मे बाधा डालने का मामला दर्ज था।वही एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त सिंहदेश्वर यादव पिता ननकु यादव कुंदा थाना क्षेत्र के हिंदिया गांव के निवाशी हैं। विकास यादव पिता बाढो यादव ग्राम केवलडीह थाना सलैया जिला गया निवाशी है। थाना प्रभारी परमानंद मेहरा ने बताया की इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ कुंदा थाना में अलग-अलग मामले में कांड दर्ज था तब से अभियुक्त फरार चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!