आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बुधवार को बयाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई….

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बुधवार को बयाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई

भारत विकास परिषद के बैनर तले विभिन्न सामाजिक संगठनों स्कूली बच्चों ने कस्बे के गांधी चौक से सुभाष चौक तक की तिरंगा यात्रा निकाली गांधी चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डीएसपी अजय शर्मा ने माल्यार्पण कर वंदे मातरम के साथ यात्रा को रवाना किया। सुभाष चौक पर तिरंगा यात्रा के समापन पर एसडीओ बाबूलाल, तहसीलदार अमित शर्मा, नायब तहसीलदार ममता कुमारी, सब इंस्पेक्टर रामावतार मीना ने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा थामे घोष वादन के साथ कदमताल करते हुए चल रहे थे बच्चों ने उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे भी लगाए। वहीं लाउडस्पीकर पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने लोगों में जोश भर दिया। तिरंगा यात्रा का कस्बे के बाजारों में पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष राजेश गोयल, धर्मेंद्र देशमा, विनय अग्रवाल, रजनी गुप्ता,सचिव रमन धाकड़, रेनू मिश्रा, स्वीटी शर्मा, पूजा शर्मा,बबीता जैन, भावना गुप्ता, उर्मिला धाकड़, रजनी गर्ग, लवि मिश्रा, कृष्ण मुरारी धाकड़, मनीष गर्ग, कमलराम आर्य, अशोक गोयल, प्रदीप आर्य, धर्मेंद्र धमनिया,पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष बलराम कांवर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ऋषि बंसल,प्रेम सिंह चौधरी, अक्षत मिश्रा, नंदनंदन गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!