76 वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डुबा रहा रक्सौल।
**************
आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी वर्गों द्वारा निकाली गयी तिरंगा रैली भारत माता के लिए धड़कता रहा हर दिल
****************
इस बार स्वतंत्रता दिवस विगत एक सप्ताह से मनाया जाता है।
**************
हर घर में दिखा तिरंगा,पूरे उत्साह के साथ मना जश्न ए आजादी का पर्व।

**************
रक्सौल। पुरे उमंग और उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी जश्न ए आजादी का पर्व। देश के 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव होने के कारण इस बार 76वें स्वतंत्रता दिवस औश्र वर्षों के अपेक्षा अधिक उत्साह पूर्वक मनायी गयी। पौ फटते ही पूरा शहर देशभक्ति गाने, वन्दे मातरम व भारत माता की जय हो के नारों से गूंज उठा रक्सौल। रक्सौल में ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम आवास से शुरू हुआ जहाँ एसडीएम सुश्री आरती ने 8 : 00 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, फिर अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुबह 8: 30 बजे ध्वजारोहण की। उसके बाद डीएसपी कार्यालय में आईपीएस एसडीपीओ चंद्र प्रकाश, ने 8:30 बजे ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय सैल्यूट के साथ तिरंगे को सलामी दिया। इस दौरान डीसीएलआर रामदुलार राम, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार, ईओ मनीष कुमार सीओ बिजया कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ,सब रजिस्ट्रार मनीष कुमार व प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल आदि मौजूद रहे। क्रमशः प्रखंड कार्यालय में प्रमुख श्याम पटेल ने 8 : 40 बजे, अधिवक्ता संघ, विधिक लिपिक संघ, सीडीपीओ कार्यालय व बीआरसी में बीईओ रंजना कुमारी ने ध्वजारोहण की। 9 बजे कस्टम कार्यालय में कस्टम उपायुक्त पींकी कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात 9 : 25 बजे थाना परिसर में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज पासवान ने ध्वजारोहण किया। वहीं 9 : 35 में नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया। 9 : 45 बजे अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने ध्वजारोहण किया, जहां डॉ. मुराद आलम, डॉ. प्रकाश मिश्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार व यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार मौजूद रहे। 10 बजे अधिकारियों ने दलित बस्ती में ध्वजारोहण किए। 10: 30 बजे हरैया ओपी में थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने तो त्रिलोकीनाथ मंदिर के प्रांगण सह बीजेपी कार्यालय में तिरंगे को सलामी दी गई। जहां सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ई. जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे। इस प्रकार पुरा शहर जश्ने आजादी के जश्न में डूबा रहा। डूबा रहा।R9भारत रक्सौल से अनुमंडल ब्यूरो राजेश कुमार वर्मा की रिपोर्ट।