एक हलवाई से तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया…..

बाड़ी शहर के बसेड़ी रोड स्थित बटेश्वर कला गांव के रहने वाले एक हलवाई से तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

जिसे लेकर पीड़ित हलवाई ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसे रोककर पहले मारपीट की और उसके मोबाइल के साथ दस हजार की नकदी को छीनकर भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है।

पेंट में रखी नगदी लेकर फरार
बसेड़ी रोड स्थित बटेश्वर कला गांव के निवासी सोनू कुमार बघेल पुत्र घनश्याम बघेल ने बताया की वह जयपुर में हलवाई का काम करता है। रात को वह बाड़ी आने के लिए एक निजी बस से जयपुर से बैठा था। जिसने सुबह 5 बजे के करीब उसे बाड़ी से करीब 3 किलोमीटर दूर सरमथुरा स्टोन के पास स्थित हाइवे के बाईपास पर उतार दिया। जहां से वह पैदल ही बाड़ी आ रहा था। इस दौरान जब बाड़ी काली माई के मंदिर के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन-चार युवक पहले तो उसके सामने से होते हुए निकले। बाद में बाइक सवारों ने पीछे से आकर उस पर हमला बोल दिया और उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।मोबायल ले लिया ।प्रमेन्द्र R9 भारत बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!