करौली जिला कलेक्ट्रेट के सभागार भवन में जिला शांति समिति की मीटिंग का आयोजन….

ब्रेकिंग न्यूज़
करौली जिला कलेक्ट्रेट के सभागार भवन में जिला शांति समिति की मीटिंग का आयोजन

संभागीय आयुक्त सावरमल वर्मा आईजी गौरव श्रीवास्तव जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस एवं जिले के समस्त अधिकारी तथा करौली जिले के गणमान्य नागरिक की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें आने वाले त्योहारों को लेकर करौली में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से सुझाव मांगे एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निगरानी कर प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश आईजी गौरव श्रीवास्तव ने दिए करौली जिले में पूर्व में हुए उपद्रव को ध्यान में रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक नारायण टोकस ने बताया कि कोई भी गतिविधि अगर संदिग्ध दिखती है तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें जिससे की समय पर उचित कार्रवाई की जाए इसी प्रकार जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने सभी समाजों के लोगों से करौली में शांति व्यवस्था बनाए रखकर त्यौहारो को शांतिपूर्वक मनाएं तथा करौली जिले में धारा 144 की पालना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए तथा लोगों से भाई चारे के साथ रहने का आग्रह किया संभागीय आयुक्त सांवरमल बर्मा ने सभी लोगों से आग्रह किया कि करौली में शांति व्यवस्था पूर्ण रूप से बनी रहे तथा सभी त्योहारों को भाईचारे के साथ अच्छी तरह से मनाया जाए तथा अगर कोई संदिग्ध परिस्थिति कहीं दिखती है तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें ब्यूरो रिपोर्ट करौली R9.भारत मुनेश शर्मा ब्यूरो चीफ करौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!