विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर

कहलूर एडवेंचर बिलासपुर के पैराग्लाइडिंग के रूप में उभर रहे बंदला धार में 15 अगस्त को 75 में अमृत महोत्सव पर विशेष सफाई अभियान का आयोजन करेगी । उपरोक्त जानकारी देते हुए कहलूर एडवेंचर के संचालक पर्वतारोही पंकज चंदेल ने बताया कि बिलासपुर के पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहे बंदला धार में भी पर्यटकों का आना बढ़ा है । लेकिन चिंता का विषय है कि वहां पर्यटकों द्वारा गंदगी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जो प्रदेश की संस्कृति के खराब तो है ही साथ ही पर्यावरण पर भी इसका विपरीत असर पड़ रहा है ।
उन्होंने कहा कि कहलूर एडवेंचर 15 अगस्त को 75 वे अमृत महोत्सव पर बंदला धार में स्थित पैराग्लाइडिंग के स्थान को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देगी । उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे प्रदेश को स्वच्छ रखने में अपनी स्वेच्छा से भूमिका निभाएं । जिला बिलासपुर में पर्वतारोही के रूप में अपनी विशेष पहचान बना चुके पंकज चंदेल ने कहा कि लोग हिमाचल प्रदेश में दूर-दूर से उसकी सुंदरता को निहारने के लिए आते हैं लेकिन जैसे-जैसे प्रदेश में पर्यटकों का आना जाना बढ़ा है वैसे ही यह प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थान गंदे भी होते जा रहे हैं । उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को दोपहर बाद बंदला स्थित स्कूल से स्वच्छता अभियान का आरंभ किया जाएगा ।