कार्यवाहक एसडीएम ने विद्यालय का किया निरीक्षण ,शिक्षा व मिड डे मील की परखी गुणवत्ता , दिए निर्देश।

बयाना उपखंड के गांव बिडयारी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का आज भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर कार्यवाहक एसडीएम अमित शर्मा ने आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय की मिड डे मील व शिक्षा की गुणवत्ता को भी परखा और विधालय प्रशासन व शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार ममता कुमारी व सहायक प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। तहसीलदार अमित शर्मा ने इस दौरान विद्यालय के कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर परखते हुए उन्हें अंग्रेजी विषय पढ़ाया और सामान्य ज्ञान का पाठ पढ़ाया और इसके अलावा सामान्य ज्ञान के भी सवाल पूछे ।जिनका कई विद्यार्थी उत्तर नहीं दे सके। जिस पर कार्यवाहक एसडीएम अमित शर्मा ने शिक्षकों को बच्चों की पढ़ाई पर और ध्यान देने के सुझाव दिए वही मिड डे मील की गुणवत्ता व साफ-सफाई का स्तर अच्छा पाया गया।