गांव में दो अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया रैस्क्यू
राजाखेड़ा-:उपखंड के वार्ड नंबर 33 गांव चिंतामन की गढी में बुधवार को रिहायशी इलाके में दो अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया वही अजगर सांप होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों अजगर सांपों को रैस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है मामले को लेकर सहायक वनपाल भोलाराम ने बताया कि राजाखेड़ा उपखण्ड के वार्ड नम्बर 33 गांव चिंतामन की गढी के रिहायशी इलाके में दो अजगर सांप निकलने की सूचना मिली थी जिसके बाद उप वन संरक्षक धौलपुर के निर्देशन में दोनों अजगर सांपों को ग्रामीणों के सहयोग से रैस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया है.सहायक वनपाल ने बताया कि पकड़े गए अजगर सांपों में एक की लंबाई करीब 10 से 12 फ़ीट तो वहीं दूसरे की लंबाई 5 से 7 फ़ीट के करीब है उन्होंने बताया कि इतनी लंबाई के अजगर सांप क्षेत्र में कम ही संख्या में देखने को मिलते हैं.
इस दौरान सहायक वनपाल भोलाराम के साथ वनरक्षक नरेंद्र कुमार,कप्तान सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे.
खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत