चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह जी ने ज्वार ग्राम पंचायत के महिला मंडल में शिरकत की

मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर सिंह जी ने ग्राम पंचायत जवाहर के महिला मंडल में शिरकत कर पांच मंडलों को 21 – 21 हजार रुपए की राशि महिलाओं के लिए फर्नीचर तथा अन्य सामान खरीदने के लिए सहायतार्थ दी।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा पार्टी महिलाओं का सम्मान करना अच्छी तरह से जानती है और उसने महिला सशक्तिकरण का एक जीता जागता उदाहरण महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च संविधानिक पद पर बैठा कर इस बात को धरातल पर साबित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला है उनका देश के सर्वोच्च पद पर सुशोभित होना हम सब के लिए गर्व तथा गौरव की बात है यह हमारे लिए महिला सशक्तिकरण की दृढ़ इच्छा को जाहिर करता है।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि महिलाओं को बेटी के जन्म पर भी सरकार सहायता करती है तथा शादी के समय बीपीएल परिवार में जन्मी बेटी को शगुन योजना के तहत सरकार ₹31000 की धनराशि सहायतार्थ शगुन के तौर पर देती है ‌
अभी हाल ही में हमारी बहन तथा बेटियों के लिए हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन की बसों में कराया आधा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने 2017 में बढ़-चढ़कर भाजपा का साथ दिया था अब फिर से परीक्षा का समय आ रहा है। भाजपा की विकास को गति देने वाली सरकार का हमें फिर से कंधे से कंधा मिलाकर साथ देना है ताकि हम विकास के रास्ते पर लगातार चलते रहें।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शंभू गोस्वामी, मंडल उपाध्यक्ष हुकम सिंह, मन की बात के प्रभारी एडवोकेट हरदीप सिंह जस्सल, बाबा राजपूत युवा मोर्चा महामंत्री, ग्राम पंचायत प्रधान संदीप कुमार, महिला मंडल की महिलाएं तथा सूचना एवं प्रौद्योगिकी सह संयोजक विजय ठाकुर आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रुप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!