चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह ने निर्धन पात्र लोगों को बांटे चैक

मनोज डोगरा चिंतपूर्णी

आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक बलबीर सिंह ने उपमंडल अम्व के विश्राम गृह में लगभग ₹5 लाख के निर्धन पात्र लोगों को चेक वितरित किए।
इस अवसर पर विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब व्यक्ति के दरवाजे से होकर जाती है। अर्थात भाजपा सरकारों का हमेशा गरीब व्यक्ति के उत्थान के प्रति विशेष ध्यान रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें इन सभी योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए चाहे वह किसानों से संबंधित हो जा फिर माताओं और बहनों को रसोईघर में होने वाले धुंए से होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लिए उज्जवला योजना या फिर मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना इन सभी योजनाओं का उदेश्य गरीब लोगों का उत्थान करना है।
विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार ब केंद्र की सरकार ने आप सभी का ध्यान रखा है।
उन्होंने कहा कि अब समय आ रहा है कि इन सभी योजनाओं का आगे भी गरीबों को बिना रुके लाभ मिलता रहे इसके लिए जरूरी है कि प्रदेश व केंद्र में भाजपा की सरकार को लगातार पुन: अवसर दिया जाए।
और यह केवल भाजपा सरकार के समय में ही संभव है आओ हम सब एक साथ मिलकर विकास को लगातार जारी रखते हुए आगे भी कदम से कदम मिलाते हुए मिलकर काम करें।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, एससी मोर्चा अध्यक्ष मास्टर शेर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष एडवोकेट संदीप शर्मा, आईटी सदस्य सुरेंद्र कुमार ब सूचना एवं प्रौद्योगिकी संयोजक संजीव कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!