जमबोनी थाना अंतर्गत चीचीरा ग्राम में स्वामी विवेकानंद ग्राम विकास केंद्र द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित

झाड़ग्राम
जमबोनी थाना अंतर्गत चीचीरा ग्राम में स्वामी विवेकानंद ग्राम विकास केंद्र द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित कर शैक्षणिक वर्ष 2022 -23 के आठवीं से 11वीं कक्षा तक के छात्रों के मध्य पाठ्य पुस्तक वितरण किया गया,

 

केंद्र के संस्थापक कौशिक दास ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गरीब व जरूरतमंद लोगों का साथ देना है, पैसे के अभाव में शिक्षा ग्रहण करने से वंचित लोगों को सहयोग करना, सभी छात्रों को शिक्षा मुहैया कराने हेतु विद्यालय भेजने का प्रयास करना आदि मुख्य कार्य है, श्री दास ने कहा कि इस सामाजिक कार्य हेतु विभिन्न शुभचिंतकों और परोपकारी लोगों द्वारा संस्था को सक्रिय रूप से आर्थिक सहयोग कर रहे हैं, जिसके फल स्वरुप संस्था द्वारा लोगों की सेवा करने में सफल हो रही है, श्री दास ने सबका आभार प्रकट किये, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया या संस्था कुछ स्कूली एवं महाविद्यालय के छात्रों के सहयोग से बना है वर्ष भर गरीब जरूरतमंद व पीड़ित लोगों के सेवा व सहयोग हेतु हमेशा बढ़-चढ़कर कार्य किया जाता है, इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण लोग वा छात्र-छात्राएं मौजूद थे,

R9 भारत
बिभूति भूषण भद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!