तीन मामलों में एक मामले को सुलझाया, दो मामलों पर नोटिस….

बिग ब्रेकिंग

तीन मामलों में एक मामले को सुलझाया, दो मामलों पर नोटिस

बाँदा- कोतवाली बबेरू में चल रहे परिवार परामर्श केंद्र में कुल तीन मामले आए जिनमें से एक मामले को सुलह कराया गया वही दो लोगो को नोटिस भेजतकर अगली सुनवाई रविवार को बुलाया गया है। परिवार परामर्श केंद्र में ग्राम गुजेनी निवासिनी अंतिमा पटेल पुत्री परमात्मा ने शिकायत किया की मेरा पति विहार में बिजली विभाग में जेई है जो मेरे साथ मारपीट कर ससुराल झोड़ गया है केंद्र के सदस्यो ने पति को बुलाकर दोनो की बाते सुनी और फिर दोनो के गिले सिकवे दूर किए फिर पति कोतवाली से ही विदा करा ले गया।अन्य दो मामलो में एक पक्ष के न आने पर अगली सुनवाई रविवार को नोटिस भेजकर बुलवाया गया है। इस मौके पर महिला चौकी प्रभारी रश्मि देवी, महिला कांस्टेबल सुप्रिया सिंह, सोनम मौर्या, सदस्य सुधीर अग्रहरि, मीना भारती, सुनीता भारती, प्रीति चित्रांशी मौजूद रही हैं।

बाँदा से r9 भारत जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!