थाना मण्डावर पुलिस द्वारा पुलिस कार्यवाही में 02 शातिर लुटेरे, लूटी हुई वैगन-आर तथा अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार।,…..

बिजनौर से. * मोहम्मद अरशद की रिपोर्ट स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना मण्डावर पुलिस द्वारा पुलिस कार्यवाही में 02 शातिर लुटेरे, लूटी हुई वैगन-आर तथा अवैध शस्त्रों सहित गिरफ्तार।

बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में एक आरक्षी तथा पुलिस कार्यवाही में एक बदमाश गोली लगने से घायल*

अवगत कराना है कि दिनांक 30.07.2022 को समय करीब 21ः45 बजे कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि एक वेगन-आर कार में कुछ संदिग्ध व्यक्ति घूम रहे है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है। पुलिस अधीक्षक, जनपद बिजनौर द्वारा पुलिस को जनपद में प्रभावी चेकिंग के निर्देश दिए गए। समय लगभग 23ः45 बजे थाना मण्डावर क्षेत्रान्तर्गत चंदक की तरफ से आ रही एक वैगन-आर कार नं0 DL3CAZ6971 को मण्डावर-बिजनौर रोड पर हरिहरनगर चौकी के निकट पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तभी कार सवार दो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे तथा कुछ दूर चलकर ईनामपुरा मोड पर इनकी गाडी असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गई। बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में स्वाट टीम के आरक्षी अरूण कुमार को हाथ में गोली लगी तथा पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरक्षी व बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस कार्यवाही के दौरान अभियुक्त 1.मौ0 अकबर (घायल) पुत्र अब्दुल हमीद नि0 कस्बा व थाना अमरोहा नगर जनपद अमरोहा 2.उस्मान पुत्र अशरफ अली खान नि0 हमजा मस्जिद के पास थाना कटघर जनपद मुरादाबाद को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना मण्डावर पर मु0अ0सं0 186/22 धारा 307/411 भादवि बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। अवैध शस्त्र बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0स0ं 187/22 व 188/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अकबर व उस्मान उपरोक्त पंजीकृत किए गए है।
अभियुक्तगणों से पूछताछ/जांच में ज्ञात हुआ की उनके द्वारा घटना में प्रयुक्त वैगन-आर जहीर हसन पुत्र जमीर हसन निवासी मौ0 पतियापाड़ा, थाना चांदपुर जनपद बिजनौर की है, जोकि दिनांक 23.07.2022 को उन्होने कलियर शरीफ जाने के लिये बुक की थी तथा रात्रि में गाडी मालिक/चालक जहीर को नशीला पदार्थ खिलाकर/सुंघाकर उसकी गाडी लूट ली थी तथा जहीर को सडक किनारे झाडियों में फेंककर भाग गये थे। उक्त घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना चांदपुर पर मु0अ0सं0 486/22 धारा 328/392 भादवि बनाम 02 व्यक्ति अज्ञात पंजीकृत है। अभियुक्तगण के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, 06 जिंदा व 06 खोखा कारतूस तथा लूटी हुई वैगन-आर कार बरामद हुई है। अभियुक्तगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!