दो बाइकों में आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

दो बाइकों में आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत,एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

राजाखेड़ा-:उपखण्ड के राजाखेड़ा-धौलपुर सड़क मार्ग परमरैना कस्बे से आगे पैट्रोल पम्प के बुधवार दोपहर दो बाइकों में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई. दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई वहीं दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है.जानकारी के अनुसार नाथू सिंह निवासी मल बसई थाना अंबाह जिला मुरैना मध्य प्रदेश राजाखेड़ा कस्बे में रिश्तेदारी में गया हुआ था रिश्तेदारी से वापस होते समय मरैना कस्बे से आगे पैट्रोल पम्प के पास सामने से आ रहे बाइक सवार सचिन निवासी बाग सुंदरपुर की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दिहोली थाना पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने स्वास्थ परीक्षण कर नाथू सिंह को मृत घोषित कर दिया वही दुर्घटना में घायल दूसरे घायल युवक का उपचार जारी है.पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और शव का पंचनामा कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!