धौलपुर न्यूज़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा जी के निर्देशानुसार आज भाजपा महिला मोर्चा धौलपुर की जिलाध्यक्ष पल्लवी गोस्वामी के नेतृत्व में निहाल गंज पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया
निहाल गंज पुलिस थाने पर थानेदार बाबूलाल मीणा जी व सभी पुलिस कर्मियों के रखी बांध कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व साथ ही आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी को तिंरगा झंडा भेंट किया व सभी को हर घर तिंरगा का संकल्प दिलाया इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला मंत्री दया दुवे भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पल्लवी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष उमा सिंह ,नीतू यादव ,जिला मंत्री छाया शर्मा ,राजकुमारी लवानिया, कोषाध्यक्ष कमलेश सेन ,सोशल मीडिया सहसंयोजक श्रेया राना आदि उपस्थित रहे। रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत न्यूज चैनल