पर्यटक स्थलों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी– पंकज चंदेल

विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर
प्रदेश के पर्यटन स्थलों को सुंदर बनाना ना केवल वहां के प्रशासन व नगर परिषद की जिम्मेदारी है ।बल्कि पर्यटन स्थलों को सुंदर बनाने में स्थानीय जनता व उन पर्यटकों की भी अहम भूमिका है । जो पहाडों की सुंदरता निहारने प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आते हैं । 15 अगस्त के 75 वें पावन अमृत महोत्सव पर प्रग्लैडिग खेल के रुप मे अपनी अलग पहचान पहचान बना चुके बिलासपुर के बंदला स्थित पर्यटक स्थल पर सफाई व स्वच्छता अभियान के दौरान पर्वतारोही जिला बिलासपुर के गांव पनोह के पंकज चन्देल ने व्यक्त किए। कहलूर एडवेंचर्स के निदेशक पकंज चन्देल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश ने पर्यटक की दृष्टि से देश में अपनी अलग पहचान बनाई है वहीँ पर्यटक पर्यटक स्थलों को गंदगी के ढ़ेर में बदल रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बंदला धार से ही करीब 20 बैग कूड़े कचरे के एकत्रित कर उन्हें उचित स्थान तक पहुंचाया जिसमें स्थानीय लोगों व एडवेंचर के सदस्य नवीन सेन , अरुण कुमार, विशाल शर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे ।