पलामू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में किया गया पुरस्कृत……..

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

पलामू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में किया गया पुरस्कृत

 

विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए पुरस्कृत
================
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने विभिन्न प्लाटूनों द्वारा प्रस्तुत परेड की सलामी ली। उनके साथ पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे भी थे। इसके उपरांत आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने मुख्य राजकीय समारोह में ध्वजारोहण किया और प्रमंडल वासियों को संबोधित किया।
आयुक्त, उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों ने पलामू में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। समारोह के तहत रामगढ़ के थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय आरक्षी 170 रंजीत कुमार, शहर थाना के स.अ. नि. रेवा शंकर राणा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन, लेस्लीगंज के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कुंदरी की सीएचओ अनुराधा कुमारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किशुनपुर, पाटन की एएनएम मुन्नी कुमारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक परीक्षा 2022 में पलामू जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय, हरिहरगंज की छात्रा रिया कुमारी, इंटरमीडिएट कला परीक्षा 2022 में पलामू जिला में प्रथम स्थान लाने के लिए राजकीयकृत बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय हुसैनाबाद की छात्रा राखी मेहता, इंटरमीडिएट विज्ञान परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले बी.एस इंटर कॉलेज कुंवरबांध, पाटन के नीरज कुमार मेहता एवं इंटरमीडिएट वाणिज्य परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाले राजकीयकृत गिरवर इंटर विद्यालय, मेदिनीनगर की प्रिया कुमारी, चतुर्थ भारतीय जैवलिन थ्रो खुली प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय चैंपियन खिलाड़ी हेमंत कुमार एवं ढाई हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले मेदिनीनगर के कुमार सुतत्व ऋजु को सम्मानित किया गया। वहीं मेदिनीनगर नगर निगम के नगर मिशन प्रबंधक संतोष कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

परेड उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एवं राष्ट्रगान तथा बैंड में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर जैप-2 प्लाटून को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं दूसरे स्थान पर महिला प्लाटून एवं तीसरे स्थान पर गिरवर प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्रा रहे। इन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए प्लाटून को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा राष्ट्रगान के लिए राजकीय बालिका उच्च विद्यालय (के.जी स्कूल) एवं बैंड के लिए मिशन बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में आयुक्त जटा शंकर चौधरी के अलावा डीआईजी राजकुमार लकड़ा पलामू उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे, पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, नगर आयुक्त समीरा एस, उप विकास आयुक्त मेघा भारद्वाज, सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ केनेडी, अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह, आयुक्त के सचिव अनिल कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक शिव नारायण साह, सदर एसडीओ राजेश कुमार साह, उपनिदेशक कल्याण मतियस विजय टोप्पो, उपनिदेशक जनसंपर्क आनंद, जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शब्बीर अहमद, नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पियुष, सदर अंचल अधिकारी झुनू मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!