पुलिस ने छः साल पुराने मामले फरार चल रहे चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छः साल पुराने मामले फरार चल रहे चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

राजाखेड़ा-:थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए करीब 6 वर्ष पुराने एक मामले में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.राजाखेड़ा थानाधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन और सीओ मनिया दीपक कुमार खंडेलवाल के निकटतम सुपरविजन में वांछित आरोपियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा करीब छः साल पुराने मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मामले में सुभाष पुत्र महाराज सिंह निवासी दिघी थाना राजाखेड़ा, शेर सिंह पुत्र रामचरन निवासी जरगा थाना राजाखेड़ा, विजेंद्र सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 35 कस्बा राजाखेड़ा और विनोद पुत्र बहादुर सिंह निवासी वार्ड नंबर 24 कस्बा राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया है फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से मामले को लेकर अनुसंधान कर रही है.कार्रवाई करने वाली टीम में राजाखेड़ा थानाधिकारी सोहन सिंह के साथ हेड कांस्टेबल विशाल सिंह,कॉन्स्टेबल यतेंद्र, नेत्रपाल आदि मौजूद रहे.

खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!