फर्जी तरीके से मेडिकल को पहुंचे दो अभ्यार्थी लेफ्टिनेंट कर्नल की सतर्कता से पकड़े गए…….

फर्जी तरीके से मेडिकल को पहुंचे दो अभ्यार्थी लेफ्टिनेंट कर्नल की सतर्कता से पकड़े गए/


बरेली बाड़ी की प्रमुख खबर- आर्मी हॉस्पिटल बरेली से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो युवक लोकेश एवं हनुमान चौधरी फर्जी तरीके से मेडिकल करवाने का प्रयास करते हुए पकड़े गए हैं/ इनमें लोकेश हरियाणा का निवासी है जबकि हनुमान चौधरी राजस्थान के जोधपुर जिले का निवासी है /प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलिट्री हॉस्पिटल बरेली में रिक्रूटमेंट मेडिकल परीक्षण चल रहे हैं/ जिसके अंतर्गत नेत्र सर्जन लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेश राज पचौरी के पास परीक्षण करवाने अभ्यार्थी लोकेश पहुंचा/ जिससे पूछताछ करने पर कुछ संदेह हुआ तो इसकी सूचना देकर ओआईसी रिक्रूटमेंट सेल को बुलाया गया/ जिन्होंने संदिग्ध व्यक्ति का बायोमेट्रिक सत्यापन परीक्षण किया तो वास्तविकता उजागर हो गई /मिलिट्री पुलिस से पूछताछ में लोकेश और हनुमान ने बताया कि दोनों एक दूसरे के स्थान पर नेत्र परीक्षण की अक्षमताओं को छुपाने के लिए परीक्षण करवाने आए थे/ नेत्र विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेश राज पचौरी की सतर्कता से मामला उजागर हो गया/ जिसके बाद सूबेदार श्रेणु की तरफ से कैंट थाने में एफ आई आर दर्ज की गई/ सेना में भर्ती होने का धोखे से प्रयास करने वालों का मामला उजागर होने पर बरेली मिलिट्री हॉस्पिटल के प्रांगण में हड़कंप मच गया/ इंस्पेक्टर कैंट बलबीर सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है/विदित हो कि धौलपुर जिले की बाड़ी तहसील निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेश राज पचौरी बड़े ही सतर्कता एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं, जिसके लिए धौलपुर जिले को उन पर गर्व है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!