बयाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठते वक्त पैर फिसल कर गिरने से यात्री का हाथ कटा, भरतपुर किया रैफर,…

बयाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठते वक्त पैर फिसल कर गिरने से यात्री का हाथ कटा, भरतपुर किया रैफर,

बयाना रेलवे स्टेशन पर आज चलती ट्रेन में बैठते वक्त पैर फिसलने से नीचे गिर जाने से एक यात्री युवक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया,
जिसका एक हाथ भी कट गया है। मुंबई की ओर से आकर बयाना होते हुए अमृतसर की ओर जाने वाले फ्रंटियर मेल ट्रेन से यह यात्री संतुलन बिगड़ जाने पर उस समय गिर गया,
जब यह ट्रेन बयाना से भरतपुर की ओर रवाना हुई,
घायल यात्री रूपबास थाना क्षेत्र के गांव धाना खेड़ली निवासी रंजीत सिंह बताया है।
जिसे बयाना के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रेफर किया गया है।
बताया गया है चलती ट्रेन से इस यात्री के गिरने पर अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को बयाना स्टेशन पर ही रोक दिया तब जाकर मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने इस यात्री को ट्रेन के नीचे से निकाला किंतु तब तक उसका एक हाथ कट चुका था पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया ताकि उसका खून बहने से रोका जा सके पुलिस की तत्परता कि अन्य यात्रियों ने भी सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!