बरमा गांव में व्रजपात से महिला की मौत,परिजनो का रो रो कर बुरा हाल

धर्मेन्द्र गुप्ता,कुन्दा/चतरा की रिपोर्ट

चतरा जिले के कुन्दा थाना क्षेत्र में गुरूवार को झमाझम बारिश के साथ हुई वज्रपात से सावित्री देवी पति बसंत गंझू की मौत हो गई है।घटना कुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम बरमा पंचायत बौधाडीह की है।परिजनो ने बताया कि गुरूवार को सबित्री देवी धान के खेतो मे काम कर रही थी कि आचानक बारिश होने लगी जिससे बचने के लिये महिला महुआ पेड के नीचे आ गई इसी दौरान वज्रपात से झुलस गई.घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि बिनोद साव ने घायल महिला को 108 वाहन से प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मे भर्ती के लिए लाया गया।लेकिन महिला को चिकित्सको ने देख कर मृत घोषित कर दिया।महिला की मौत से परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है इधर बीडीओ सह सीओ खगेश कुमार ने घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बज्रपात से मौत के परिजनों व आश्रितों को आपदा राहत कोष के तहत सरकारी प्रक्रिया के बाद चार लाख मुवावजा देने का प्रवधान है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!