बसई नवाब क्षेत्र में हुई ब्लाइंड मर्डर की घटना का कौलारी पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।..

बसई नवाब क्षेत्र में हुई ब्लाइंड मर्डर की घटना का कौलारी पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है।

जिला एसपी धर्मेंद्र सिंह ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए। तभी सीओ विजय कुमार के नेतृत्व में थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने कार्यवाही को अंजाम दिया है। पूरे मामले में प्रेम प्रसंग की कहानी निकल कर सामने आई है। पुलिस ने एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। पति ने अवैध संबंधों को लेकर अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की साजिश रची।इसी साजिश के तहत पत्नी अपने प्रेमी को प्रेम प्रसंग की बातों में उलझा कर उसको क्लीनिक से बुलाकर नहर के रास्ते पर सुनसान जगह ले गई। जारोली माइनर पर बाइक से आए पती ने लोहे के सरिए से सिर पर ताबड़तोड़ वार करते हुए शिवकुमार निवासी लुधपुरा मालोनी पंवार को मौत के घाट उतार दिया और दोनों पति पत्नी युवक को नहर की पटरी के सहारे उगे झाड़-फूंस में पटक कर मौके से भाग निकले। खेत पर पहुंचे किसानों ने जब पटरी के सहारे शव पड़ा देखा तो कंट्रोल रूम को सूचना दी तभी मौके पर पहुंचे बसई नवाब चौकी प्रभारी राजवीर मीणा ने तत्परता के साथ संदिग्ध एक व्यक्ति को राउंडअप किया। उसी से हत्या की पूरी कहानी सुलझ गई। थाना अधिकारी नरेश पोसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जैनेंद्र उर्फ जैन लोधा पुत्र शिवराम निवासी बीलपुर तथा उसकी पत्नी आरती को शिव कुमार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। शिवकुमार के गांव की ही महिला आरती से अवैध संबंध थे। आरती की बीते करीब 2 माह पूर्व शादी हो गई थी। शादी के बाद से ही पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर उसके पति को पता चल गया। तभी पति जैनेंद्र अपनी पत्नी आरती को जान से मारने के लिए कहने लगा। जिसके बाद उसने पत्नी के प्रेमी की हत्या की साजिश रची और साजिश पर खरा उतरते हुए शिव कुमार की हत्या कर दी है । पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की है तथा अनुसंधान किया जा रहा है।
रिपोर्टर वीरेंद्र सविता
बसई नवाब धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!