बसेड़ी पुलिस एवं डीएसटी टीम धौलपुर की संयुक्त कार्यवाही

बसेड़ी पुलिस एवं डीएसटी टीम धौलपुर की संयुक्त कार्यवाही

अबैध शराब की ब्रिकी करते हुए एक आरोपी को किया गिरफ्तार

धौलपुर पुलिस अधीक्षक सुमित मुहरडा के निर्देशन में बसेड़ी थाना अधिकारी बृजेश कुमार मीणा के नेतृत्व में लॉकल एवं स्पेशल एक्ट की कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब की बिक्री करत हुये गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा ने बताया कि डीएसटी टीम धौलपुर के द्वारा सूचना दी गई कि गाँव सलेमपुर में शिशुपाल पुत्र मोहर सिह जाति ठाकुर निवासी सलेमपुर अपने मकान में बने कमरे से काफी मात्रा में अवैध शराव रखकर वेच रहा है। सूचना पर बसेडी पुलिस मौके पर पहुंची और शिशुपाल के घर की तलाशी ली गई तो कई प्रकार की अंग्रेजी व देशी शराब मिली जिसको चैक किया तो 07 पेटी देशी शराब हीर रांझा प्रत्येक पेटी में 48 पब्बे कुल 336 पब्बे, एमसीडी अंग्रेजी शराब की 1 पेटी जिसमें कुल 48 पब्बे, रोयल स्टेज अंग्रेजी शराब के 14 हाफ (आधी बोतल), रोयल स्टेज अंग्रेजी शराब के कुल 40 पब्बा 180 एमएल के, रोयल स्टेज अंग्रेजी शराब के 90 एमएल के 80 पब्बा, इम्पीरियल ब्ल्यू अंग्रेजी शराब के 1 पेटी व 9 पब्बा कुल 57 पब्बा, ग्लोबस ग्रीन शराब के कुल 83 पब्बा, व्हाइट बोदका शराब के 14 पब्बा, काउन्टी कल्ब देशी शराब के 31 पब्बा, किंग फिसर बीयर कांच की बोतल की 2 पेटी व चार बोतल अलग से कुल 28 बीयर, किंग फिसर बीयर की केन 1 पेटी कुल 24 बीयर, दूबर्ग कांच की बीयर की 8 बोतल मिली व शराब बिक्री के 18120/- रुपये मिले। जिन्हें जप्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया एवं मौके से शिशुपाल को गिरफ्तार कर लिया गया जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कार्यवाही के दौरान एएसआई लालमनसिंह, कांस्टेबल अंबाला थाना बस्ती धौलपुर , प्रभाकर, दशरथ सिंह एवं लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।
बसेड़ी से संवादाता माधो सिंह परमार
1/3/25

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!