बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सैपऊ उपखंड के कौलारी थाना क्षेत्र के निधेरा कला गांव में फुलरिया मेले के दौरान शुक्रवार की शाम हादसा हो गया………………

बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के सैपऊ उपखंड के कौलारी थाना क्षेत्र के निधेरा कला गांव में फुलरिया मेले के दौरान शुक्रवार की शाम हादसा हो गया।

गांव की एक 7 वर्षीय बालिका अपनी दो सहेलियों के साथ गांव की पोखर पर सावन मास में घर में उगाई गई फुलरियो को पोखर के पानी से धोने गई थी। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह सीधी पोखर के गहरे पानी में जा गिरी। ऐसे में घटना के बाद उसकी सहेलियां जब चिल्लाने लगी तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने पानी में से सिमरन को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे।

इसके बाद मामले की जानकारी सखवारा चौकी पुलिस को दी गई। जिसके बाद चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और देर शाम सैपऊ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया है। जहां आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।प्रमेन्द्र विधोलिया R9भारत रिपोर्टर बाड़ी धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!