ब्रेकिंग न्यूज़
जिला ब्यूरो साहिल
MN 7999509427
बिछुआ ब्लाक के उमेश साहू मां तुझे प्रणाम योजनान्तर्गत भारत की बाघा बार्डर भ्रमण के लिए रवाना
अंतर्राष्ट्रीय सीमा भ्रमण के लिए रवाना हुए छात्र उमेश साहू, काॅलेज प्रबंधन ने जताया हर्ष

बिछुआ। युवाओं में देशभक्ति भावना जाग्रत करने के उद्देश्य भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की अनुभव यात्रा के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा चलाई जाने वाली महत्वाकांक्षी योजना मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत सत्र 2021-22 में शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के एमए हिन्दी के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र उमेश साहू भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बाघा- हुसैनीवाला बार्डर पंजाब के लिए मंगलवार को भोपाल से रवाना हुए। बिछुआ काॅलेज के प्राचार्य डॉ आरपी यादव ने बताया की महाविद्यालय के छात्र व एनएसएस स्वयंसेवक उमेश साहू के द्वारा 23 व 24 जुलाई को भोपाल में मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय यूथ महापंचायत में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए सहभागिता दी गई थी। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सीएम माननीय शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सहभागिता देने वाले विद्यार्थियों को मां तुझे प्रणाम के योजनान्तर्गत भारत की अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं का भ्रमण करने की घोषणा की गई थीं। जिसके फलस्वरूप महाविद्यालय के छात्र 23 अगस्त को भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम से भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा बाघा-हुसैनीवाला बार्डर भ्रमण के लिए रवाना हुए। उमेश साहू वर्तमान में शासकीय विधि महाविद्यालय छिंदवाड़ा के एलएलबी प्रथम वर्ष में अध्धयनरत छात्र है। भ्रमण के रवाना होने पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छिंदवाड़ा जिला संगठक डॉ वायके शर्मा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला खेल अधिकारी रामराव नागले, नेहरू युवा केन्द्र जिला समन्वयक केके उरमलिया, मप्र जन अभियान परिषद जिला समन्वयक पवन सहगल, बिछुआ तहसीलदार दिनेश उइके, बिछुआ काॅलेज प्राचार्य डॉ आरपी यादव, शासकीय लाॅ काॅलेज छिंदवाड़ा प्राचार्य डॉ.बीके अकोदिया, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ नवीन चौरसिया, वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ पूजा तिवारी, डाॅ साक्षी सहारे, डाॅ मनीषा आमटे, हिन्दी विभागाध्यक्ष श्रीमती शशि उइके, लाॅ काॅलेज प्राध्यापक डॉ. दमयंती कटरे, डॉ कमलाकर मोटघरे,डॉ स्नेहा सिंह, राकेश कुमार कोस्टी, कमलेश चरपे, बिछुआ ग्रामीण युवा समन्वयक प्रकाश डेहरिया व महाविद्यालय परिवार समेत बिछुआ ब्लाक के क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों ने बधाई प्रेषित की।
R9 भारत राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल से जिला ब्यूरो चीफ साहिल की विशेष रिपोर्ट छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश