रवि प्रकाश.रोहतास
slg.. रोहतास के सोन नहर में विशाल घड़ियाल देखने के बाद ग्रामीणों में मची हड़कंप
खबर रोहतास जिला से जहां सोन नहर में एक विशाल घड़ियाल के मिलने से लोगों में हड़कंप मच गई हैं। जिसको लेकर रोहतास डीएएफओ मनीष कुमार वर्मा ने लोगों को सूचना जारी करते हुए कहा कि सोन नहर के मथुरी पुल के पास लगभग 12 फीट लंबा घड़ियाल देखा गया है। जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की एक टीम सोन नहर पहुंच घड़ियाल को पकड़ने के लिए टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए सोन नहर के मथुरी पुल से अकोढ़ी गोला दोमुहान लख तक लगभग 8 किलोमीटर की दूरी में शाम 7:00 बजे तक घड़ियाल को पकड़ने के लिए किया गया। लेकिन सफलता नहीं मिली सकी है। बताया जाता है की आखिरी बार उक्त घड़ियाल को गंगौली गांव के पास सोन कैनाल नहर में देखा गया है। हालांकि इस मामले में स्थानीय लोगों को नहर में नहीं जानें की सख्त अपील की गई है। साथ साथ ही ग्रामीणों से अपने मवेशियों को भी नहर में नहीं भेजने की डीएएफओ सख्त चेतावनी देते हुआ बताया घड़ियाल कभी जानलेवा हमला कर सकता है।
जबतक उसे पकड़ा नही जाता तबतक लोग नहर में कपड़ा धोने, बर्तन धोने, मवेशी धोने बिल्कुल न जाएं। अनुमान जताया जा रहा की घड़ियाल संरक्षित श्रेणी में है, इसलिए उसे नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास न करें। यदि किसी को यह घड़ियाल दिखे तो वन विभाग के मोबाइल नंबर 6207262961 पर तत्काल सूचना दें।
विजुअल…….