महाप्रबंधक पद पर चयन होने पर एजेकेएसएस ने दी बधाई*

  • बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्टमहाप्रबंधक पद पर चयन होने पर एजेकेएसएस ने दी बधाई*

    बोकारो के ढोरी क्षेत्र में एक खुशी का माहौल है। कोल इंडिया द्वारा एएडीओसीएम परियोजना पदाधिकारी शैलेष प्रसाद का चयन महाप्रबंधक पद पर होने पर मजदूर संगठन ने उन्हें बधाई दी है।कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा एएडीओसीएम परियोजना पदाधिकारी श्री शैलेष प्रसाद का चयन महाप्रबंधक पद पर हो जाने पर अखिल झारखंड श्रमिक संघ (एटक)द्वारा परियोजना कार्यालय में पुष्प-गुच्छ देकर शुभकामना एवं अग्रिम बधाई दी गई।इस अवसर पर ढोरी, बी एंड के क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा परियोजना के श्रमिक प्रतिनिधि एवं अमलो बस्ती के रैयत संयुक्त रूप से शामिल थे।परियोजना पदाधिकारी ने अमलो परियोजना के विस्तार के लिए रैयत-विस्थापितों से सहयोग की अपेक्षा की। वहीं संघ ने हर संभव सहयोग करने की बात कही।
    इस मौके पर मुख्य रूप से महेन्द्र चौधरी,नरेश महतो, कमलेश महतो, प्रेमचन्द महतो,ज्ञानेन्द्र कुमार पप्पू, अरुण कुमार महतो,विजय पासवान,सुरेश महतो,विक्की महतो तथा कृष्णा रजवार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!