जनगणना 2027 को लेकर गोमिया में प्रशिक्षण, कर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

जनगणना 2027 को लेकर गोमिया में प्रशिक्षण, कर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर बुधवार को बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड मुख्यालय स्थित संयुक्त सभागार कक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) से जुड़े कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए गए।प्रशिक्षण के दौरान जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं, आंकड़ों के संकलन, अभिलेखों के संधारण और निर्धारित प्रपत्रों में जानकारी दर्ज करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि जनगणना से जुड़े कार्यों में सूचनाओं की शुद्धता और अभिलेखों का सही संधारण बेहद महत्वपूर्ण है।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया। साथ ही प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझकर कार्यस्थल पर उसका सही तरीके से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।कार्यक्रम में गोमिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो समेत जनगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना 2027 से संबंधित सभी कार्यों को व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा करने के लिए सभी संबंधित कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!