CCL ढोरी प्रक्षेत्र के एडीओसीएम शैलेश प्रसाद GM पद पर प्रमोट, कोयलांचल में बधाईयों का दौर

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

CCL ढोरी प्रक्षेत्र के एडीओसीएम शैलेश प्रसाद GM पद पर प्रमोट, कोयलांचल में बधाईयों का दौर

बोकारो जिला के CCL ढोरी प्रक्षेत्र के एडीओसीएम श्री शैलेश प्रसाद को महाप्रबंधक GM के पद पर प्रमोशन मिला है।उनके कार्य अनुभव और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए यह प्रमोशन दिया गया है। शैलेश प्रसाद ने एडीओसीएम रहते हुए कल्याणी परियोजना के तहत नए प्रोजेक्ट के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उनके प्रमोशन की सूचना मिलते ही ढोरी क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर UKOU नेता नरेश महतो,अरुण कुमार बरनवाल,आयुष कुमार सहित दर्जनों मजदूरों,अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।सभी ने कहा कि शैलेश प्रसाद के नेतृत्व में ढोरी प्रक्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!