बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ, की लगातार कार्रवाई ,2.45 टन अवैध कोयला जब्त,माफियाओं में हड़कंप
बोकारो जिला के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफिया पर CISF का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है MMDR एक्ट के तहत CISF, CCL करगली द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है,गुप्त सुत्रो से सीआईएसएफ सीसीएल करगली के कमांडेट श्री राज प्रताप सिंह, को ज्ञात हुआ कि ढ़ोरी एरिया के अंतर्गत कारीपानी फुटबाॅल गा्रउंड के पास में अवैध कोयला रखा हुआ है। तदोपरांत सीआईएसएफ छापामारी दल तत्काल सक्रियता दिखाते हुए अवैध रूप से जमा 1.2 टन कोयला को जब्त किया गया तथा अमलो चेक पोस्ट से दिन दयाल चैक के बिच से 1.25 टन अवैध कोयला जब्त किया गया। अवैध कोयला को वजन कराने के उपरांत सीसीएल प्रबंधन को सपूर्द किया गया। इस संयुक्त कार्रवाई में श्री गारा अभिलाष, उप कमांडेंट, वर्पे सार्थक बाबाजी, सहायक कमांडेंट, इंस्पेक्टर एस आर नायक, पी के सिंह, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, एच के सिंह क्यूआरटी टीम, आसूचनाकर्मी व अन्य मौजूद रहे। सीआईएसएफ ने पुनः स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्र एवं आसपास में किसी भी प्रकार की अवैध कोयला भंडारण, खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ निरंतर सतर्क हैं और आपसी समन्वय स्थापित पर आवश्यक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।