बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट
राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की स्वांग वाशरी प्रबंधन के साथ वार्ता।

मजदूरों की लंबित समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बोकारो जिला के स्वाँग वाशरी प्रबंधन से वार्ता हुई जिस में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि प्रबंधन मजदूरों की समस्याओं का अभिलंब निदान करें ताकि औद्योगिक शांति कायम रह सके। बैठक में शाखा सचिव बी के श्रीवास्तव एवं शाखा अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति ने परियोजना पदाधिकारी के सामने मजदूरों से संबंधित मांगों को रखा जिसमें फैक्ट्री सू, माइनिंग सु देने तथा प्राइमरी क्रशर, इंपैक्ट क्रशर, सेकेंडरी क्रशर की मरम्मत करने, पीने का शुद्ध पानी, कारखाने में लाइटिंग, आवास एवं छत की मरम्मत एवं रविवार का पैसा जो भुगतान नहीं हुआ उसे अभिलंब भुगतान करने की मांग की। परियोजना पदाधिकारी बैकुंठ मोहन बाबू ने आश्वासन दिया की दुर्गा पूजा के पहले सारी समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा। बैठक में प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी के अलावा अमित कुमार, अमन भूषण, अभिजीत महतो, अजय मंडल तथा यूनियन की ओर से रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह के अलावा स्वांग वाशरी के शाखा सचिव बी के श्रीवास्तव, अध्यक्ष भैरव लाल प्रजापति, कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद वकील अंसारी, कथारा क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार ओझा, डीडी गिरी, मानु राम तथा अन्य लोग उपस्थित थे।