MMDR Act के तहत 1.3 टन अवैध कोयला जब्त, ड्रोन से निगरानी

बोकारो से ब्यूरो अनिल बरनवाल कि रिपोर्ट

 MMDR Act के तहत 1.3 टन अवैध कोयला जब्त, ड्रोन से निगरानी

 

बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं पर CISF का शिकंजा और कस गया है। ड्रोन सर्विलांस के जरिए की गई कार्रवाई में CISF ने 1.3 टन अवैध कोयला जब्त किया है।बेरमो थाना क्षेत्र के ढोरी एरिया में कोयला तस्करों के खिलाफ MMDR Act 1957 के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।आज सुबह लगभग 5:45 बजे CISF करगली के कमांडेंट श्री राज प्रताप सिंह के निर्देशन में CIW कर्मियों से मिली सूचना और ड्रोन सर्विलांस के आधार पर कार्रवाई की गई।’A’ कंपनी की स्ट्राइकिंग रिजर्व पार्टी* ने कारीपानी कोल डंप क्षेत्र के पास छापेमारी की। मौके से करीब 1.3 टन अवैध रूप से जमा कोयला बरामद कर जब्त किया गया।यह कार्रवाई अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे Zero Coal Leakage अभियान* के तहत की गई है।CISF ने स्पष्ट किया है कि माइनिंग क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन से सतत निगरानी और छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!